1. Dailymotion
URL- http://www.dailymotion.com/in
डेलीमोशन वेबसाइट पर भारतीय और विदेशी टीवी शो और फिल्में देखी जा सकती हैं। ये फ्रेंच वेबसाइट 18 भाषाओं में उपलब्ध है और यूजर की लोकेशन के हिसाब से होम पेज पर उसी के रीजन के वीडियोज दिखते हैं। अगर इस वेबसाइट में आप अपना कोई वीडियो अपलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं लेकिन वीडियो की लिमिट 2GB और 60 मिनट के बीच ही होनी चाहिए। उसी के साथ, आम यूजर के लिए अपलोड क्वालिटी भी HD होनी चाहिए (1280*720 पिक्सल रेजोल्यूशन)। इस साइट पर हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों मूवीज मिल जाएंगी।
2. Yahoo Screen
URL- https://in.screen.yahoo.com/movieplex/
याहू स्क्रीन में भी प्राइमवायर की तरह नई मूवीज मिलने में दिक्कत होगी। ट्रेलर, न्यूज, टीवी शो और मूवीज इस साइट पर देखे जा सकते हैं। किसी भी वीडियो को ये साइट बहुत जल्दी स्ट्रीम कर देती है। अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन स्लो है तो भी याहू स्क्रीन के जरिए मूवीज देखी जा सकती हैं। इस साइट में अपनी पसंद के हिसाब से यूजर्स चैनल भी बना सकते हैं।
3. Online Movies Gold
URL- http://onlinemoviesgold.com/
इस वेबसाइट पर हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और डब की गई फिल्में देखी जा सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस साइट पर यूजर्स को नई मूवीज भी मिल जाती हैं। लेटेस्ट, मोस्ट व्यूड, ट्रेंडिंग और रैंडम कैटेगरी में मूवीज देखी जा सकती हैं। अगर आप कोई ऐसी वेबसाइट ढूंढ रहे हैं जिसमें सभी लेटेस्ट मूवीज हों और जल्दी स्ट्रीम हो जाएं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
4. Eros Now
URL- http://erosnow.com/#!/
एरोज नाओ पर एरोज एंटरटेनमेंट की सभी मूवीज मिल जाएंगी। हालांकि, इस साइट में भी लेटेस्ट मूवीज नहीं होंगी, लेकिन एरोज की 6 महीने पुरानी मूवीज देखी जा सकती हैं। एरोज नाओ पर कोई भी वीडियो देखने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अपना अकाउंट बनाना होगा। प्रीमियम अकाउंट बनाने से पहले यूजर्स फ्री ट्रायल अकाउंट भी बना सकते हैं।
5. Online Movie Watch
URL- http://onlinemoviewatchs.com/
हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, बंगाली, मराठी, गुजराती, नोपाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और कई रीजनल भाषाओं में इस साइट पर मूवी मिल जाएंगी। इस साइट पर मूवी देखने के लिए यूजर्स को अपने सिस्टम से ADBLOCK एक्सटेंशन हटाना होगा। इस साइट पर भी यूजर्स को लेटेस्ट मूवीज मिल सकती हैं।
6. Box Tv
URL- http://www.boxtv.com/movies/free-movies
हिंदी, इंग्लिश और रीजनल भाषाओं के साथ इस साइट पर उर्दू मूवीज भी मिलेंगी। इसी के साथ, इस साइट पर यूजर्स टीवी शो भी देख सकते हैं। इस साइट पर यूजर्स को फ्री और पेड दोनों तरह की मूवीज मिल सकती हैं।
7. PrimeWire.org
URL- https://www.primewire.ag/
इस वेबसाइट पर नई मूवीज मिलना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन अगर कुछ समय पहले रिलीज हुई मूवीज देखनी है तो ये एक अच्छी वेबसाइट साबित हो सकती है। इस साइट पर किसी भी फिल्म के लिंक पर क्लिक करते ही उसका डिस्क्रिप्शन खुलता है। इसी के साथ, कई सारे थर्ड पार्टी लिंक्स जो यूजर्स को HD क्वालिटी में मूवी स्ट्रीम करने की सुविधा देते हैं।
No comments:
Post a Comment