Monday, 18 January 2016

फिल्मफेयर अवाॅर्ड2016

'बाजीराव मस्तानी' ने 9 फिल्मफेयर अवाॅर्ड जीते हैं। शुक्रवार रात हुई सेरेमनी में 'पीकू' के लिए अमिताभ बच्चन को क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला। मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। प्रियंका चोपड़ा 5 अलग-अलग कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस बन गईं। 
डायरेक्शन से लेकर एक्शन-कोरियोग्राफी तक छाई 'बाजीराव मस्तानी'...
1. बेस्ट फिल्म
2. बेस्ट डायरेक्टर (संजय लीला भंसाली)
3. बेस्ट एक्टर (रणवीर सिंह)
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (प्रियंका चोपड़ा)
5. बेस्ट सिंगर (श्रेया घोषाल, सॉन्ग-'दीवानी मस्तानी' के लिए)
6. बेस्ट एक्शन (श्याम कौशल)
7. बेस्ट कोरियोग्राफी (बिरजू महाराज, सॉन्ग- 'मोहे रंग दो लाल' के लिए)
8. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर (सुजीत सावंत, सलोनी और श्रीराम ल्येंगर)
9. बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर (अंजू मोदी और मैक्सिमा)
अमिताभ, दीपिका, कंगना और सूरज को मिले ये अवॉर्ड्स...
बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : मौसमी चटर्जी
बेस्ट डेब्यू (डायरेक्टर) : नीरज घेवान (मसान)
बेस्ट डेब्यू (एक्टर) : सूरज पंचोली (हीरो)
बेस्ट डेब्यू (एक्ट्रेस) : भूमि पेडणेकर (दम लगा के हईशा)
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म : पीकू
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर : अमिताभ बच्चन (पीकू)
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस : कंगना रनोट (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
बेस्ट स्टोरी : वी विजयेन्द्र प्रसाद (बजरंगी भाईजान)
बेस्ट सिंगर (मेल) : अरिजीत सिंह ('रॉय' के सॉन्ग 'सूरज डूबा है...' के लिए)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट : प्रना स्टूडियो (रॉय)
बेस्ट डायलॉग : अनुपम रॉय (पीकू)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : मनु आनंद (दम लगाके हईशा)
बेस्ट एडिटिंग : फिल्म ‘तलवार’
डिफरेंट बेलीज़ में स्पॉट हुईं आलिया...
- भले ही आलिया भट्ट फिल्मफेयर के रेड कारपेट पर नजर नहीं आईं हो, लेकिन उन्होंने सेरेमनी की इनसाइड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।
- इन फोटोज में वे डिजाइनर सचिन एंड बॉबी की फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
- इस ड्रेस पर उन्होंने दो अलग-अलग कलर की बेलीज़ पहन रखी हैं।
- प्रियंका को ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘काशीबाई’ के रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है।
- इससे पहले उन्हें चार मौकों पर यह अवॉर्ड मिला।
- बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक च्वॉइस : 7 खून माफ (2011)
- बेस्ट एक्ट्रेस : फैशन (2008)
- बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिव रोल : एतराज (2004)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : अंदाज (2003)
संजय लीला भंसाली के लिए क्यों अलग रहा यह फिल्मफेयर?

- दिलचस्प बात यह रही कि भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ पाॅपुलर और क्रिटिक्स, दोनों कैटेगरी में नॉमिनेटेड थी।
- इस मूवी को 9 अवॉर्ड मिले। फिल्मफेयर में यह भंसाली का थर्ड बेस्ट परफॉर्मेंस है।
- इससे पहले भंसाली की ‘ब्लैक’ को 11 और ‘देवदास’ को 10 अवॉर्ड मिले थे।