Monday, 18 January 2016

फिल्मफेयर अवाॅर्ड2016

'बाजीराव मस्तानी' ने 9 फिल्मफेयर अवाॅर्ड जीते हैं। शुक्रवार रात हुई सेरेमनी में 'पीकू' के लिए अमिताभ बच्चन को क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला। मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। प्रियंका चोपड़ा 5 अलग-अलग कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस बन गईं। 
डायरेक्शन से लेकर एक्शन-कोरियोग्राफी तक छाई 'बाजीराव मस्तानी'...
1. बेस्ट फिल्म
2. बेस्ट डायरेक्टर (संजय लीला भंसाली)
3. बेस्ट एक्टर (रणवीर सिंह)
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (प्रियंका चोपड़ा)
5. बेस्ट सिंगर (श्रेया घोषाल, सॉन्ग-'दीवानी मस्तानी' के लिए)
6. बेस्ट एक्शन (श्याम कौशल)
7. बेस्ट कोरियोग्राफी (बिरजू महाराज, सॉन्ग- 'मोहे रंग दो लाल' के लिए)
8. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर (सुजीत सावंत, सलोनी और श्रीराम ल्येंगर)
9. बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर (अंजू मोदी और मैक्सिमा)
अमिताभ, दीपिका, कंगना और सूरज को मिले ये अवॉर्ड्स...
बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : मौसमी चटर्जी
बेस्ट डेब्यू (डायरेक्टर) : नीरज घेवान (मसान)
बेस्ट डेब्यू (एक्टर) : सूरज पंचोली (हीरो)
बेस्ट डेब्यू (एक्ट्रेस) : भूमि पेडणेकर (दम लगा के हईशा)
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म : पीकू
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर : अमिताभ बच्चन (पीकू)
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस : कंगना रनोट (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
बेस्ट स्टोरी : वी विजयेन्द्र प्रसाद (बजरंगी भाईजान)
बेस्ट सिंगर (मेल) : अरिजीत सिंह ('रॉय' के सॉन्ग 'सूरज डूबा है...' के लिए)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट : प्रना स्टूडियो (रॉय)
बेस्ट डायलॉग : अनुपम रॉय (पीकू)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : मनु आनंद (दम लगाके हईशा)
बेस्ट एडिटिंग : फिल्म ‘तलवार’
डिफरेंट बेलीज़ में स्पॉट हुईं आलिया...
- भले ही आलिया भट्ट फिल्मफेयर के रेड कारपेट पर नजर नहीं आईं हो, लेकिन उन्होंने सेरेमनी की इनसाइड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।
- इन फोटोज में वे डिजाइनर सचिन एंड बॉबी की फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
- इस ड्रेस पर उन्होंने दो अलग-अलग कलर की बेलीज़ पहन रखी हैं।
- प्रियंका को ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘काशीबाई’ के रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है।
- इससे पहले उन्हें चार मौकों पर यह अवॉर्ड मिला।
- बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक च्वॉइस : 7 खून माफ (2011)
- बेस्ट एक्ट्रेस : फैशन (2008)
- बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिव रोल : एतराज (2004)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : अंदाज (2003)
संजय लीला भंसाली के लिए क्यों अलग रहा यह फिल्मफेयर?

- दिलचस्प बात यह रही कि भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ पाॅपुलर और क्रिटिक्स, दोनों कैटेगरी में नॉमिनेटेड थी।
- इस मूवी को 9 अवॉर्ड मिले। फिल्मफेयर में यह भंसाली का थर्ड बेस्ट परफॉर्मेंस है।
- इससे पहले भंसाली की ‘ब्लैक’ को 11 और ‘देवदास’ को 10 अवॉर्ड मिले थे।

Friday, 18 December 2015

Movie Review Bajirao Mastani

  संजय लीला भंसाली, एरोस, रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लिए बाजीराव मस्तानी के साथ बहुत कुछ दाव पर लगा था. आखिरकार, ये सब के लिए अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है, खासकर भंसाली और रणवीर के लिए क्योंकि ये उनके करियर की अब तक की सबसे आलीशान फिल्म है. चलिए, अब सब चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि अगर कुछ दिन पहले के शोज़ की रिपोर्ट देखें तो आज फिल्म के रिलीज़ होने पर सब जगह से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

Genre: हिस्टोरिकल लव स्टोरी
Director: संजय लीला भंसाली
Critics Rating
User Rating
Plot: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह ने मराठी योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है।
फिल्म का नाम

बाजीराव मस्तानी

क्रिटिक रेटिंग

4

स्टार कास्ट

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा

डायरेक्टर

संजय लीला भंसाली

प्रोड्यूसर

संजय लीला भंसाली

म्यूजिक डायरेक्टर

संजय लीला भंसाली

जॉनर

हिस्टोरिकल लव स्टोरी
'गोलियों की रासलीला रामलीला' जैसी शानदार हिट के बाद संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के साथ ऑडियंस के बीच हैं। इस फिल्म में उन्होंने मराठा पेशवा शासकों की भव्यता को सिनेमा के पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है। इसे भंसाली ने अपनी सिग्नेचर स्टाइल में बनाया है। पर्दे पर फिल्म के सेट और कलाकारों द्वारा पहने गए कॉस्ट्यूम उसकी भव्यता को दिखाते हैं। एक्शन सीन्स को वीएफएक्स के जरिए फिल्माया गया है।
फिल्म की कहानी

रणवीर सिंह ने ग्रेट मराठा वॉरियर पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। बाजीराव एक बढ़िया योद्धा और ऐसा शासक है, जो अपना साम्राज्य फैलाना चाहता है। प्रियंका ने बाजीराव की पत्नी काशीबाई का जबकि, दीपिका ने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी का रोल प्ले किया है। फिल्म में लव स्टोरी प्रमुख एंगल है। मस्तानी से मुलाकात के बाद बाजीराव उसका दीवाना हो जाता है। वह मस्तानी से शादी कर उसे पुणे ले कर आता है। बाजीराव की लाइफ में मस्तानी का आना शाही पेशवा फैमिली को पसंद नहीं आता। बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई भी मस्तानी के दखल को लेकर परेशान हैं। कहानी में बाजीराव-मस्तानी और काशीबाई को लेकर एक जबरदस्त लव ट्राएंगल बनता है। इसी केंद्र में शाही फैमिली में शह-मात का खेल शुरू होता है। इन्हीं तीनों किरदारों पर पूरी फिल्म फोकस है।
कैसी है एक्टिंग और डायरेक्शन

रणवीर, दीपिका और प्रियंका ने उम्दा एक्टिंग की है, जबकि मिलिंद सोमण (पेशवा के एडवाइजर की भूमिका में) और तन्वी आजमी (बाजीराव की मां राधाबाई के रोल में) ने भी अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म को नई ऊंचाई दी है। दीपिका और प्रियंका के बीच फिल्माए गए कई सीन कमाल के हैं। इसे देखकर पता चलता है कि वास्तव में क्यों फिल्म की कहानी बाजीराव और मस्तानी पर ही केंद्रित नहीं है। प्रकाश कपाड़िया के लिखे डायलॉग काफी दिन तक याद किए जाएंगे। कहानी के मुताबिक, भंसाली का निर्देशन भी अच्छा ही कहा जाएगा।
म्यूजिक
सभी गाने बेहतर बन पड़े हैं। स्टोरी डिमांड के मुताबिक, म्यूजिक पर मराठी असर साफ़ दिखता है। रिलीज से पहले ही पिंगा और मल्हारी जैसे गानें लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
देखें या नहीं

थिएटर में रियलिस्टिक मूवी देखने वालों को यह पसंद नहीं आएगी। ये उन लोगों के लिए बेहद अच्छी फिल्म साबित होगी, जो बड़े पर्दे पर भव्य सिनेमा देखना चाहते हैं। ‘बाहुबली’ की सक्सेस के बाद स्क्रीन पर शानदार भव्यता देखने वालों को 'बाजीराव-मस्तानी' निराश नहीं करेगी।

Friday, 2 October 2015

7 Websites Online हॉलीवुड/बॉलीवुड Movies देखने के लिए

1. Dailymotion
URL- http://www.dailymotion.com/in
डेलीमोशन वेबसाइट पर भारतीय और विदेशी टीवी शो और फिल्में देखी जा सकती हैं। ये फ्रेंच वेबसाइट 18 भाषाओं में उपलब्ध है और यूजर की लोकेशन के हिसाब से होम पेज पर उसी के रीजन के वीडियोज दिखते हैं। अगर इस वेबसाइट में आप अपना कोई वीडियो अपलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं लेकिन वीडियो की लिमिट 2GB और 60 मिनट के बीच ही होनी चाहिए। उसी के साथ, आम यूजर के लिए अपलोड क्वालिटी भी HD होनी चाहिए (1280*720 पिक्सल रेजोल्यूशन)। इस साइट पर हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों मूवीज मिल जाएंगी।
2. Yahoo Screen
URL- https://in.screen.yahoo.com/movieplex/
याहू स्क्रीन में भी प्राइमवायर की तरह नई मूवीज मिलने में दिक्कत होगी। ट्रेलर, न्यूज, टीवी शो और मूवीज इस साइट पर देखे जा सकते हैं। किसी भी वीडियो को ये साइट बहुत जल्दी स्ट्रीम कर देती है। अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन स्लो है तो भी याहू स्क्रीन के जरिए मूवीज देखी जा सकती हैं। इस साइट में अपनी पसंद के हिसाब से यूजर्स चैनल भी बना सकते हैं।
3. Online Movies Gold
URL- http://onlinemoviesgold.com/

इस वेबसाइट पर हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और डब की गई फिल्में देखी जा सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस साइट पर यूजर्स को नई मूवीज भी मिल जाती हैं। लेटेस्ट, मोस्ट व्यूड, ट्रेंडिंग और रैंडम कैटेगरी में मूवीज देखी जा सकती हैं। अगर आप कोई ऐसी वेबसाइट ढूंढ रहे हैं जिसमें सभी लेटेस्ट मूवीज हों और जल्दी स्ट्रीम हो जाएं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
4. Eros Now
URL- http://erosnow.com/#!/

एरोज नाओ पर एरोज एंटरटेनमेंट की सभी मूवीज मिल जाएंगी। हालांकि, इस साइट में भी लेटेस्ट मूवीज नहीं होंगी, लेकिन एरोज की 6 महीने पुरानी मूवीज देखी जा सकती हैं। एरोज नाओ पर कोई भी वीडियो देखने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अपना अकाउंट बनाना होगा। प्रीमियम अकाउंट बनाने से पहले यूजर्स फ्री ट्रायल अकाउंट भी बना सकते हैं।
5. Online Movie Watch
URL- http://onlinemoviewatchs.com/

हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, बंगाली, मराठी, गुजराती, नोपाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और कई रीजनल भाषाओं में इस साइट पर मूवी मिल जाएंगी। इस साइट पर मूवी देखने के लिए यूजर्स को अपने सिस्टम से ADBLOCK एक्सटेंशन हटाना होगा। इस साइट पर भी यूजर्स को लेटेस्ट मूवीज मिल सकती हैं।
6. Box Tv
URL- http://www.boxtv.com/movies/free-movies
हिंदी, इंग्लिश और रीजनल भाषाओं के साथ इस साइट पर उर्दू मूवीज भी मिलेंगी। इसी के साथ, इस साइट पर यूजर्स टीवी शो भी देख सकते हैं। इस साइट पर यूजर्स को फ्री और पेड दोनों तरह की मूवीज मिल सकती हैं।

7. PrimeWire.org
URL- https://www.primewire.ag/
इस वेबसाइट पर नई मूवीज मिलना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन अगर कुछ समय पहले रिलीज हुई मूवीज देखनी है तो ये एक अच्छी वेबसाइट साबित हो सकती है। इस साइट पर किसी भी फिल्म के लिंक पर क्लिक करते ही उसका डिस्क्रिप्शन खुलता है। इसी के साथ, कई सारे थर्ड पार्टी लिंक्स जो यूजर्स को HD क्वालिटी में मूवी स्ट्रीम करने की सुविधा देते हैं।


Friday, 4 September 2015

Welcome Back Movie Review





डायरेक्टर: अनीस बज्मी
कलाकार:- नाना पाटेकर (उदय शेट्टी), अनिल कपूर (मजनू भाई), जॉन अब्राहम (अज्जू भाई), श्रुति हासन (रंझना), परेश रावल (डॉ घुंघरु), डिंपल कपाड़िया (महारानी) और नसीरुद्दिन शाह (वॉन्टेड भाई)

आज से 8 साल पहले यानी 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल 'वेलकम बैक' काफ़ी हद तक पिछली फिल्म की कहानी और कॉमेडी फॉर्मूलों को दोहराती हुई नज़र आती है. फिल्म के कुछ नए किरदार भी शामिल हुए हैं लेकिन मूल रूप से फिल्म का पूरा ढांचा वही है. अगर आप नो एंट्री, सिंह इज़ किंग या वेलकम जैसी अनीस बज़्मी ब्रांड की कॉमेडी पसंद करते हैं, तो 'वेलकम बैक' आपको निराश नहीं करेगी. फिल्म के कई सीन आपको हंसाएंगे. ख़ासतौर पर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी ने फिल्म को पूरी तरह संभाल लिया है.
 कहानी:-
'वेलकम बैक' की शुरुआत वहीं से की है जहां पिछली फिल्म ख़त्म हुई थी. गैंग्स्टर से शरीफ आदमी बन चुके उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) और उसके भाई यानी मजनू भाई (अनिल कपूर) ने दुबई में अपना नया बिजनेस शुरु किया है. इसी बीच एंट्री होती है राजकुमारी बबिता (अंकिता श्रीवास्तव) की, जिनके एकतरफा इश्क में उदय और मजनूं भाई कायल हैं। अभी उनके शादी की बात चल ही रही थी कि तभी उदय को अपनी कुवांरी सौतेली बहन रंजना (श्रुति हासन) का पता चलता है. साथ ही फिल्म में एंट्री होती है अज्जु भाई (जॉन अब्राहम) की. अब एक तरफ अज्जु भाई और रंझना की लव स्टोरी है तो वहीं दूसरी तरफ उदय और मजनू, महारानी (डिंपल कपाड़िया) की बेटी चांदनी (अंकिता श्रीवास्तव) के प्यार में पागल होने लगते हैं.
एक्टिंग:-
एक्टिंग के मामले में एक बार फिर अनिल कपूर, नाना पाटेकर, राजपाल यादव और परेश रावल ने बेवकूफ़ी से भरे सीन्स में भी, बड़ी मेहनत से कॉमेडी करने की कोशिश की है. लंबे अरसे बाद सिल्वर स्क्रिन पर कमबैक कर रहे जॉन अब्राहम भी अपने रोल में फिट हैं. लेकिन नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग से ऐसा लग रहा है कि उनके किरदार को अनीस बज्मी ने खुलकर कहने का मौका नहीं दिया गया. वहीं रेप के आरोप में जेल की सजा काटकर आए शाईनी आहूजा का अच्छा वेलकम बैक हुआ है, लेकिन कहीं ना कहीं अक्षय कुमार की कमी फिल्म में खलती रही.हालांकि कब्रिस्तान में एक अंताक्षरी वाला सीक्वेंस काफ़ी अनोखा और हंसाने वाला है
डायरेक्शन
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने इसमें सिचुएशन कॉमेडी का ओवरडोज और जबरदस्त वन लाइनर्स डाले हैं। लेकिन कहीं-कहीं पर वे थोड़ा असफल से नजर आए। इंटरवल से पहले का हिस्सा जहां आपको लोटपोट करने पर मजबूर करता है। वहीं, इंटरवल के बाद कहानी खोई-सी लगती है। एक-दो गानों को छोड़ दिया जाए तो ऐसा लगता है कि फिल्म की अवधि बढ़ने के लिए इसमें जबरदस्ती गाने डाले गए हैं। अनीस ने इस बार नाना, अनिल के किरदार को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाया है, जो इसकी यूएसपी है।
बात अगर म्यूजिक की की जाए तो इस फिल्म में म्यूजिक 'वेलकम' की ही तरह रखा गया है, फिल्म में एक तरफ उदय और मजनू के साथ चांदनी के लव सॉन्ग को दिखाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ अज्जू और रंझना के रोमांस के साथ पूरे परिवार का 'तूती बोले वेडिंग दी' गीत भी दर्शाया जाता है. सही मायने में देखा जाए तो फिल्म के एक-दो सॉन्ग ऐसे हैं, जिनकी कोई जरूरत नहीं थी.
 क्यों देखें:- अनिल कपबर-नाना पाटेकर की लाजवाब जोड़ी, कॉमेडी की भरपूर डोज़ के लिए इस वीकेंड वेलकम बैक देखी जा सकती है.  'सांप, पानी और बादशाह खान तीनों थोड़ी सी जगह मिलने पर कहीं भी घुस जाते हैं' डायलॉग से लेकर 'भगवान का दिया सब कुछ है...' जैसे डायलॉग आपका पैसा वसूल कर देंगे.
क्यों ना देखें:- फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं है. फिल्म की लगभग सबी सिचुएशन पुरानी वेलकम से ली गई हैं. सेकेंड हाफ में फिल्म काफ़ी कमजोर पड़ जाती है. क्लाइमेक्स में भी डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कुछ खास नहीं किया है. फिल्म में अक्षय कुमार की कमी आपको खल सकती है
रेटिंग-  ढाई स्टार

Wednesday, 29 July 2015

Bollywood’s Top10 Collection Movie



        Bollywood’s Top10 Collection Movie
Rank
Movie
Overseas (USD)
Dollar Rate 
Overseas (Rs.)
India (Nett)
India (Gross)
Global
1
PK
(2014)
38.61 million
64
246.09
339.50
489.00
735
2
Dhoom3
(2013)
28.00 million
 61
170.00
280.25
372.00
542
3
18.00 million
64
115.59
250.02
337.52
453.11
4
19.30 million
63
121.00
226.70
301.00
422
5
3 Idiots
(2009)
25 million + 1 million [when released in Japan (June 2013)]
47 & USD 60 (for June 2013)
120 + 6 (after June 2013) = 126
202.00
269.00
395
6
15.00 million
60
90.00
203.30
293.00
 383
7
Kick
(2014)
11.10 million
61
 67.58
 233.00
309.89

377
8
Krrish 3
(2013)
09.00 million
60
54.00
240.50
320.00
374
9
Bang Bang
(2014)
 13.11 million
 60
79.00
181.03
 261.00

340
10
Ek Tha Tiger
(2012)
10.15 million
56
57.00
198.00
263.00
320